अशोक सिंहल फाउण्डेशन का मुख्य उद्देश्य अशोक जी के कभी ना खत्म होने वाले विचार, दर्शन और उनके संकल्पों को आगे बढाने के लिए निरंतर कार्य करना है। साथ ही उनके प्रिय विषयों के क्षेत्र में कार्य करते हुए उनके उन सपनों को साकार करने का प्रयास करना, जो उनके जीवित रहते हुए पूरे नहीं हो सके। यह फाउण्डेशन मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों और क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।
हिन्दू धर्म की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति व परंपरा को जीवंत बनाने का प्रयास करना। साथ ही अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था से जुड़े प्राचीन स्थलों एवं प्रतीकों के रखरखाव को बढ़ावा देना।
देश के दुर्गम स्थानों में स्थित धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करवाना।
गोमाता की रक्षा के लिए ठोस कार्ययोजना बनाना, जिससे अनुपयोगी गायों और गोवंश की उपेक्षा व अनदेखी न हो।
गंगा नदी की पावन अविरल जलधारा के सतत् प्रवाह को सुनिश्चित करवाना और साथ ही गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत करवाना।
भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को व्यवहारिक और जीवंत बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करना।