हमारी पहल

अशोक जी के जीवंत विचार, दर्शन और उनके संकल्पों को लेकर फाउण्डेशन की पहल:-

  • हिन्दू धर्म की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति व परंपरा को जीवंत बनाने का प्रयास करना। साथ ही अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था से जुड़े प्राचीन स्थलों एवं प्रतीकों के रखरखाव को बढ़ावा देना।
  • देश के दुर्गम स्थानों में स्थित धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करवाना।
  • गोमाता की रक्षा के लिए ठोस कार्ययोजना बनाना, जिससे अनुपयोगी गायों और गोवंश की उपेक्षा व अनदेखी न हो।
  • गंगा नदी की पावन अविरल जलधारा के सतत् प्रवाह को सुनिश्चित करवाना और साथ ही गंगा को पवित्र बनाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत करवाना।
  • प्राचीन भारतीय वेदों और पुराणों की रक्षा करने के साथ ही इनके प्रचार-प्रसार की योजना बनाना। नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए रामायण और श्रीमद्भगवतगीता को एक माध्यम के रूप में स्थापित करवाना।
  • भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को व्यवहारिक और जीवंत बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करना।
  • fl-1.jpg
  • fl-2.jpg
  • fl-3.jpg
  • fl-4.jpg
  • fl-5.jpg
  • fl-6.jpg
  • fl-7.jpg
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2080 के शुभ अवसर पर आप सभी को हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं|